गत दिनों एक नौसिखियें न्यूज चैनल ने ऐसा स्टिंग आपरेशन किया कि बेचारे का खुद ही आपरेशन हो गया । आज जरूरत इस बात की सोचने की है कि क्या हम जो जनता के सामने रख रहे है वह सब ठीक है अथवा उसमें भी कुछ सोचने समझने व जानने की जरूरत है । क्या सेन्ट्रल टैबल पर बैठे हुये महानुभावों की जिम्मेदारी कुछ नही है,सब कुछ स्थानीय संवाददाताओं के विश्वास पर छोड दिया है अब वही जो फीड देगें वही दिखाना हमारी मजबूरी बन गयी है । उसकी सत्यता जानने की भी कोई कोशिश मुख्यालय द्वारा नही की गयी किसी भी सम्बन्धित पक्ष से भी कोई असलियत जानने की कोशिश की गयी । अगर नही तो यह फल भुगतना ही था,खैर इस घटना ने अन्य चैनलों के लिये एक रोड मैप जरूर बना दिया है कि हम स्टूडियों में बैठकर किसी भी ख़बर को पूरी तरह से सच नही मान सकते पहले हमें ख़बर की तह तक जायेगा उसके उपरान्त ही ख़बर को आन ऐयर करे । सफ़र अभी बहुत लम्बा है अभी हमें सभंल जाना चाहियें तभी हम अपनी बिरादरी को कंलकिंत होने से बचा सकते है तथा आपसी गलाकाट प्रतियोगिता से अपने को बचा कर जनता के सामने वही रखें जो सच है । सच को रखने में हम किसी भी प्रकार का गुरेज नही होना चाहियें सत्य चाहे व्हाइट हाउस का हो दस जनपथ का अथवा गली के पिछवाडे रहने वाले कल्लू का लेकिन उसमें सत्यता का तड़का जरूर होना चाहिये तभी हम अपनी कमीज़ को साफ़ रख सकेंगें । शायद हमने कुछ ज्यादा ही लिख दिया है । इस पर अपनी बिरादरी का विशलेषण जरूर चाहूगां ।
आपका
Wednesday, October 3, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment